फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफिहाना हत्याकांड। अवैध संबधों में बाधक बनने पर की गई थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रिहाना हत्याकांड: अवैध संबंधों में बाधक बनने पर की गई थी हत्या
विज्ञापन

बीबीनगर। थाना क्षेत्र गांव परतापुर में बीते दिनों महिला रिहाना की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस उसके पति को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, अब पुलिस ने आरोपी पति की प्रेमिका को गिरफ्तार कर मामले का पटाक्षेप कर दिया है। बताया गया कि पति के अवैध संबंधों में रिहाना रोड़ा बन रही थी। इस कारण आरोपी पति ने अपनी प्रेमिका संग मिलकर पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
बता दें कि बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव परतापुर में विगत 18 मई को विवाहिता रिहाना की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मृतका पिछले कई माह से कैंसर से पीड़ित थी। रिहाना की गला घोंटकर हत्या किए जाने की रिपोर्ट उसके पिता रफी मोहम्मद निवासी अनवरगढ़ थाना रबूपुरा जनपद गौतमबुद्धनगर ने उसके पति, सास, ससुर, दो नाबालिग ननद व प्रेमिका को नामजद करते हुए बीबीनगर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने हत्यारोपी पति नबी मोहम्मद को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं अब थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि हत्यारोपी प्रेमिका शमीम बेगम पत्नी मिरजन को शनिवार को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से दबोच लिया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि रिहाना की हत्या पति नबी मोहम्मद ने प्रेमिका शमीम बेगम के साथ मिलकर की थी। रिहाना का अपने पति नबी मोहम्मद से शमीम के साथ अवैध संबंधों को लेकर कई बार विवाद भी हुआ था। घटना के दिन विवाद बढ़ने पर नबी मोहम्मद ने शमीम बेगम के साथ मिलकर रिहाना की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी प्रेमिका को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब कैसे होगी बच्चों की परवरिश
ग्रामीणों ने बताया कि मृतका रिहाना के दो पुत्र व दो पुत्रियां थीं। हत्यारोपी शमीम भी दो पुत्र व दो पुत्रियों की मां है। दोनों के ही सभी बच्चे नाबालिग हैं। रिहाना की हत्या किए जाने के बाद व शमीम के जेल जाने के बाद आठों बच्चों की परवरिश को लेकर दोनों के परिजन परेशान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें