तंमचों के साथ दो को दबोचा, जेल
नरौरा। थाना पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो शातिरों को तमंचों व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनमें से एक पर सिकंदराबाद थाने में अपहरण सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं।
प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार देर शाम पुलिस टीम ने रतनपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान डिबाई की ओर से आ रहे एक बाइक पर सवार दो युवक को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से 315 बोर के दो तमंचे और दो कारतूस बरामद हुए। आरोपियों की पहचान अलीहसन व अलीमुद्दीन निवासी ग्राम चंद्रावली थाना सिकंदराबाद के रूप में हुई है। ब्यूरो