फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के आरोपियों को बचाने में लगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रेप के आरोपियों को बचाने में लगी पुलिस
विज्ञापन

बुलंदशहर। जहांगीराबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रेप के आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की बल्कि अवैध रूप से एफआर लगा दी है। अब आरोपी पीड़िता को लगातार धमकियां दे रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को पीड़िता एसएसपी के पास पहुंची तथा बताया कि 14 अक्तूबर 2016 को उसने गांव के ही कुछ आरोपियों के खिलाफ रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने आरोपियों से सांठगांठ कर अवैध रूप से एफआर लगा दी थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस की एफआर के बाद उसने कोर्ट के माध्यम से एक वाद दायर किया। अब आरोपी मुकदमा वापस लेने के लिए उस पर दबाव बना रहे हैं। केस में गवाह को भी डराया धमकाया जा रहा है। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी मुनिराज जी ने पीड़िता को आश्वासन देकर जहांगीराबाद पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें