किशोरी को किया अगवा, तीन माह बाद रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर। सिकंदराबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के ही युवकों पर बेटे को अगवा करने का आरोप लगा एसएसपी से शिकायत की है। उसका यह भी आरोप है कि शिकायत करने पर पुलिस वालों ने उसे भगा दिया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने तीन माह बाद रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
सिकंदराबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एसएसपी को बताया कि गांव के ही कुछ युवक उसकी 15 वर्षीय पुत्री पर बुरी नजर रखते हैं। आरोप है कि अक्तूबर में उक्त युवकों ने उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया था। इसके बाद उसने सिकंदराबाद कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित का आरोप है कि अक्तूबर माह से ही वह पुलिस के चक्कर काट रहा है, लेकिन अभी तक न तो उनकी बेटी बरामद की गई है और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है। एसएसपी मुनीराज जी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।