फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, मौत
विज्ञापन

खानपुर । औरंगाबाद से बृहस्पतिवार रात जाड़ौल आ रहे बाइक सवार युवक की बाइक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। डायल 100 पुलिस उसे औरंगाबाद सीएचसी ले गई। यहां चिकित्सकोें ने उसकी हालत गंभीर देख बुलंदशहर रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि सोनू प्रकाश (26) पुत्र मनोहर लाल बृहस्पतिवार रात बाइक से अपने घर जाड़ौल आ रहा था। तभी उसकी बाइक बिजली घर के सामने खड़ी विद्युत पोल से लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और वह अचेत हो गया। डायल 100 पुलिस उसे सीएचसी औरंगाबाद ले गई। जहां से चिकित्सकों ने उसे बुलंदशहर रेफर कर दिया। बुलंदशहर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक थाने पर कोई तहरीर नहीं आई है। ट्रैक्टर चालक गायब है। ब्यूरो

अवैध शराब के साथ एक को दबोचा
खानपुर। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को शेखपुर गढ़वा से 110 बोतल अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया। एसआई ब्रज भूषण शर्मा ने बताया कि वह शुक्रवार को गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि शेखपुर गढ़वा में अवैध शराब पहुंच रही है। उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के गेट के पास से बोरे में भरी 110 पव्वे शराब के साथ कौशांबी निवासी रोहित पुत्र राज नारायण को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


कनौना में लगा स्वास्थ्य शिविर
खानपुर। कनौना गांव में शुक्रवार को श्रीराम फर्टिलाइजर की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में डॉ. श्रीराम वर्मा ने 100 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर निशुल्क दवा दीं। इस मौके पर कंपनी के एमडीओ ब्रजराज मलिक, ग्राम प्रधान ललित कुमार, टीका राम, विपिन कुमार, नानक सिंह, वेदप्रकाश आदि ग्रामीण मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें