फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को बंधक बना किया गैंगरेप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता को बंधक बना किया गैंगरेप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

- पीड़िता ने चचिया ससुर के लड़के समेत अन्य दो पर लगाया आरोप
- कोर्ट के आदेश पर पीड़िता ने नगर कोतवाली में दर्ज कराई एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी विवाहिता के साथ उसके देवर व दो अन्य लोगों ने बंधक बना कर रेप किया। न्यायालय के आदेश पर नगर कोतवाली में आरोपी चचिया ससुर, सास व देवर सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला निवासी पीड़िता ने कोर्ट में दायर की याचिका में बताया कि नगर के ही मोहल्ला निवासी युवक के साथ उसकी शादी हुई थी। पति से अनबन के बाद वह पिछले आठ माह से अपने मायके में रह रही थी। गत 22 अक्टूबर 2017 को उसके चचिया ससुर व सास उसके मायके पहुंचे थे। उन्होंने पीड़िता के पिता से विवाहिता को अपने साथ ले जाने की बात कही थी, जिस पर पीड़िता के पिता उनके झांसे में आ गया और उसे चचिया ससुर व सास के साथ भेज दिया। इस दौरान आरोपी उसे नगर के ही एक इंटर कालेज स्थित अपने आवासीय परिसर में ले गए। शाम को आरोपी चचिया ससुर व सास किसी रिश्तेदार के घर जाने की बात कह कर चले गए। इस दौरान चचिया ससुर का बेटा व दो अन्य लोग घर पर आ गए। पीड़िता ने उन्हें चाय नाश्ता दिया और अपने कमरे में चली गई। आरोप है इसके बाद आरोपी देवर व दो अज्ञात व्यक्ति उसके कमरे में आए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपियों ने दो दिन तक उसे बंधक बनाए रखा। पीड़िता के मायके वालों ने आकर उसे बंधनमुक्त कराया। पीड़िता की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी चचिया ससुर भूपेंद्र सास कुसुमलता और देवर कपिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें