मंदिर के पुजारी का था चचूरा नहर में मिला शव
ककोड़। बृहस्पतिवार को ककोड़ क्षेत्र में चचूरा नहर में मिला अधेड़ का शव मंदिर के पुजारी का था। परिजनों ने मोर्चरी में पहुंचकर उसकी शिनाख्त की। मृतक के सिर में चोटों के निशान थे ।
बृहस्पतिवार की सुबह गांव सुनपेड़ा में बाबा जाहरवीर मंदिर के पास चचूरा नहर में अधेड़ का शव झाड़ियों में अटका हुआ मिला था। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। एसओ आनंदवीर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान हरवंश कुमार शुक्ला पुत्र सुखदेव प्रसाद जीडीए फ्लैट लोहिया नगर थाना स्याहनी गेट के रूप में हुई। परिजनों ने मोर्चरी पहुंचकर मृतक की शिनाख्त की। बताया कि मृतक मंदिर का पुजारी था। वह 28 अगस्त से लापता था। परिजनों ने थाना स्याहनी गेट में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।