फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतेंद्र हत्याकांड: करीब एक माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सतेंद्र हत्याकांड : एक माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन

- पुलिस मृतक के मोबाइल व अन्य गायब चीजों का सुराग लगाने में नाकाम
- परिजनों और रालोद कार्यकर्ताओं ने एसएसपी को दूसरी बार दिया प्रार्थना पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
जनपद पुलिस एफआईआर दर्ज करने के मामले में तो अव्वल दिख रही है। वहीं, कार्रवाई को लेकर पुलिस की चाल सुस्त नजर आ रहीे है। करीब एक माह पहले हुए सतेंद्र हत्याकांड का खुलासा तो दूर पुलिस मृतक के मोबाइल व अन्य गायब चीजों का सुराग लगाने में नाकाम रही है। मामले में मृतक के परिजनों और रालोद कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसएसपी को दूसरी बार प्रार्थना पत्र देकर जल्द खुलासे की मांग की है।
गौरतलब है कि बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव चित्सौना अल्लीपुर निवासी सतेंद्र सिंह की हत्या गत माह कर दी गई थी। मृतक के पुत्र राहुल ने बताया कि गत आठ अगस्त की देर रात को उनके पिता सतेंद्र सिंह नोएडा से वापस लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में सैदपुर-चित्सौना मार्ग से लापता हो गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका था। स्वतंत्रता दिवस वाले दिन उसके पिता का शव चित्सौना अल्लीपुर गांव के जंगल में पेड़ से लटका मिला था। पुलिस ने शव मिलने के बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट को हत्या की धाराओं में तरमीम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। हत्या को करीब एक माह का समय बीतने वाला है, लेकिन पुलिस अभी तक हत्यारोपियों को पकड़ना तो दूर मृतक का मोबाइल फोन व अन्य सामान भी बरामद नहीं कर सकी है। पीड़ित पूर्व में भी वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेजकर जल्द से जल्द घटना के खुलासे की मांग कर चुका है। हमेशा अधिकारियों के द्वारा कार्रवाई के नाम पर आश्वासन देकर उन्हें वापस भेज दिया जाता है।
विज्ञापन


लापता दो किशोरी भी नहीं हुई बरामद
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 25 दिन पूर्व अपनी बहन के अपहरण के मामले की तहरीर देकर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपार्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित ने सोमवार को एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र देकर पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ शिकायत की है। आरोप है कि पुलिस ने अभी तक न तो नामजद आरापियों से पूछताछ ही की है, और न ही पीड़ित को केस के संबंध में कोई उचित जानकारी ही दी जा रही है। अभी तक पुलिस पीड़ित की बहन को भी तलाश नहीं कर सकी है। वहीं, इसी गांव निवासी एक अन्य व्यक्ति की नाबालिग पुत्री गत 30 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर गांव निवासी एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को पीड़ित ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में पुलिस पर कोई उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कोट
सभी मामलों में जांच की जा रही हैं। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही घटनाओं का खुलासा भी कर दिया जाएगा। - डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें