फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को स्कूल में बंधक बनाने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
: छात्र को स्कूल में बंधक बनाने का मामला :
विज्ञापन


‘फांसी पर चढ़ा दो, मौर्य जी से बात कराऊं क्या’
- कोतवाली में प्रभारी को धमकी देते वीडियो वायरल
- एक भाजपा नेता ने कोतवाल को दी उपमुख्यमंत्री की धौंस
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा (बुलंदशहर)।
सुभाष रोड स्थित अशोका पब्लिक स्कूल में फीस नहीं देने की एवज में मासूम छात्र को बंधक बनाने के प्रकरण में कोतवाल को धमकी देते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में आरोपी पक्ष की ओर से एक भाजपा नेता कोतवाल को धमकी भरे लहजे में डिप्टी सीएम से बात कराने की धौंस दे रहा है। वीडियो में कई अन्य लोग और मीडियाकर्मी भी दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि सुभाष रोड स्थित अशोका पब्लिक स्कूल में फीस नहीं देने पर एक छात्र को बंधक बनाने का मामला सामने आया था। पुलिस ने पीड़ित छात्र के पिता की तहरीर पर स्कूल मालिक अशोक सैनी और प्रधानाचार्य ए भानू पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले में सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई है, जिसमें नगर के एक भाजपा नेता कोतवाली पहुंचे हैं और मामले में चर्चा करते हुए आक्रोश में कोतवाल से खुद को फांसी पर चढ़ाने की बात कह रहे हैं। भाजपा नेता ने कोतवाल पर रौब गांठते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से बात कराने को भी कहा। वहीं कोेतवाली प्रभारी प्रकरण में जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। कोतवाली प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पूरे मामले से अफसरों को अवगत करा दिया है। एसपी देहात पीके तिवारी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा कोई वीडियो सामने आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्कूल मालिक अशोक सैनी ने इस प्रकार के किसी वीडियो से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन


एसपी देहात करेंगे मामले की जांच
पीड़ित छात्र के परिजनों ने प्रदेश सरकार के जनसुनवाई पोर्टल पर मामले की शिकायत की है। अब मामले की जांच एसपी देहात पीके तिवारी को सौंपी गई है। हजरतपुर गांव निवासी सुनील प्रताप पुत्र डालचंद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सुभाष रोड स्थित अशोका पब्लिक स्कूल में उसका चार वर्षीय पुत्र अभय सोंलकी कक्षा केजी बी में पढ़ता है। स्कूल प्रबंधन ने फीस नहीं देने की एवज में मासूम अभय को बंधक बनाकर टार्चर किया। अभिभावकों के स्कूल पहुंचकर फीस जमा करने के बाद उसके पुत्र को घर भेजा गया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित छात्र अभय के पिता ने प्रदेश सरकार के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी। एसएसपी मुनिराज जी. ने मामले की जांच एसपी देहात पीके तिवारी को सौंपी है। एसपी देहात पीके तिवारी ने बताया कि जल्द ही जांच कर मामले का खुलासा किया जाएगा। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें