फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से तीन आरोपियों को छोड़ने का लगा आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी साहब! थाने से छोड़ दिए तीन आरोपी
विज्ञापन

- पीड़ित पक्ष ने लगाया आरोप, खुर्जा क्षेत्र में शमशाद हत्याकांड का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव मुंडाखेड़ा में हुए शमशाद हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को पुलिस द्वारा छोड़ने का आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष ने एसएसपी को शिकायत देकर आरोपियों को गिरफ्तार करवाने की मांग की है। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों को शह देने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव मुंडाखेड़ा निवासी इरशाद और इकराम ने कहा कि तीन सितंबर को दिनदहाडे़ उनके भाई शमशाद हत्या कर दी गई थी। मौके पर उन्होंने तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई थी। आरोप है कि पुलिस ने पहले एक महिला को छोड़ा और अब सांठगांठ कर दो और आरोपियों को छोड़ दिया है। जब भी वह थाने में जाते हैं तो यह कहकर टरका दिया जाता है कि आरोपियों का सुराग नहीं चला हैं। पकडे़ गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। जब भी आरोपी मिल जाएंगे तो उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। पीड़ितों का कहना है कि छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। दूसरी ओर एसएसपी ने पीड़ित पक्ष को जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें