फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता की जलाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नवविवाहिता की जलाकर हत्या
विज्ञापन

डिबाई। गांव इंडोरखेड़ा में एक परिवार ने नवविवाहिता की जलाकर हत्या कर दी। मृतका के परिजनों ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय शकुंतला पुत्री कुंवरपाल की शादी गत दिनों दौलतपुर चौकी क्षेत्र के गांव इंडोरखेड़ा निवासी एक युवक से हुई थी। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल के लोग उसे लगातार परेशान कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले पति, सास व ससुर ने मिलकर उसे जलाकर मार डाला। पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर पति, सास व ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल में बच्चों को किया पुरस्कृत
बुलंदशहर। ब्लॉक क्षेत्र के गांव क्रियावली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ग्राम प्रधान पति धर्मेन्द्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। उसके बाद प्रधान पति धर्मेन्द्र सिंह ने बच्चों को मिठाई वितरण कर पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर प्रधान पति ने अध्यापकों के साथ मिलकर पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें