पुलिस ने दबोचा 25 हजार का इनामी बदमाश
स्याना। कोतवाली पुलिस ने शनिवार क ो पच्चीस हजार रुपये के इनामी बदमाश को धर दबोचा। उसके पास एक तमंचा, कारतूस सहित लूटी गई दस हजार रुपये की धनराशि भी बरामद हुई है।
सीओ धनप्रकाश त्यागी ने बताया कि गत पांच फरवरी को ग्राम किसौला निवासी एसबीआई का बैंक मित्र प्रमोद शर्मा स्याना के स्टेट बैंक से एक लाख 64 हजार रुपये निकालकर बाइक द्वारा अपने गांव के केंद्र पर ले जा रहा था। जब वह स्याना से ग्राम किसौला के मार्ग पर पहुंचा तो दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने तमंचे की नोक पर प्रमोद से रुपया भरा बैग लूट लिया था। पुलिस ने पूर्व में ही मामले का खुलासा किया था। जिसमें ग्राम किसौला निवासी युवक मौनी त्यागी पुत्र गिरीश त्यागी की संलिप्त पाया गया था। गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी द्वारा उसके ऊ पर पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया था। सीओ ने बताया कि शनिवार को स्याना के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार को आरोपी मौनी के स्याना के बुगरासी स्टैंड पर खड़े होने की सूचना मिली। जिस पर कोतवाल ने उसे धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास एक 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस सहित बैंक मित्र से लूटी गई धनराशि में से दस हजार रुपये मिले। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना बीबीनगर में एक अपहरण का मुकदमा प्रकाश में आया है। पकड़े गये आरोपी को जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो