फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से तंग आकर युवक ने फांसी लगाई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज से तंग आकर युवक ने लगाया फंदा, मौत
विज्ञापन

खुर्जा जंक्शन। कर्ज से तंग आकर एक युवक ने रविवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि कर्ज देने वाले लोग आए दिन उस पर रुपये वापस करने का दबाव बना रहे थे। इसके चलते वह जंक्शन स्थित अपने रिश्तेदार की टेलरिंग की दुकान पर तीन-चार दिन से सो रहा था। सोमवार सुबह पुलिस ने दुकान का शटर तोड़कर उसका शव बाहर निकाला।
विज्ञापन

अलीगढ़ के थाना हरदुआ गंज स्थित गांव जारौटी निवासी बब्लू पुत्र बाबूलाल दिल्ली के लोनी में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। वह टेलरिंग का काम करता था। परिजनों के मुताबिक बब्लू ने वहां कई लोगों ने कर्ज ले लिए थे। कई दिन बीत जाने पर कर्ज देने वाले बब्लू से तकादा करते हुए दबाव बना रहे थे। इसे लेकर बब्लू का काफी परेशान था। कर्ज के लिए तकादा करने वालों से तंग आकर बब्लू पत्नी-बच्चों को वहीं छोड़ चार दिन पूर्व अपनी रिश्तेदारी मौजपुर चला गया था। मृतक बब्लू का भांजा मौजपुर गांव निवासी सौरभ ने बताया कि उसका मामा चार दिनाें से जंक्शन स्थित उसकी टेलरिंग की दुकान पर रात में सोता था। रविवार को भी खाने-पीने के बाद वह दुकान पर सोने के लिए चले गए थे। वहां बब्लू ने शटर को अंदर से लॉक कर लिया। दोपहर के समय जब सौरभ दुकान पर पहुंचा तो अंदर शटर बंद देख उसे शंका हुई। आसपास के लोग भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब शटर का लॉक तोड़कर देखा तो बब्लू का शव फंदे पर लटका मिला। घटना से स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना पर अलीगढ़ से परिजन भी मौके पर आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी सतवीर सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ के दौरान कर्ज के कारण परेशान होकर आत्महत्या की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें