चंपावत। यहां तल्लीमादली निवासी दो भाइयों ने पुलिस को ज्ञापन भेजकर उनकी कृषि भूमि में बिना अनुमति के बुलडोजर चलाने की शिकायत की है। तल्लीमादली के जगदीश चंद्र पांडेय और बसंत बल्लभ पांडेय का कहना है कि तल्लीमादली में पेट्रोल पंप के पास स्थित उनकी कृषि भूमि जिसमें गेहूं की बुआई की गई थी।
25 जनवरी की रात और 26 जनवरी के दिन में उनके खेत पर बुलडोजर चलाया गया है। जिसकी शिकायत पुलिस और राजस्व विभाग को किए जाने के बाद भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।