फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड दरोगा के मकान से पांच लाख का माल चोरों ने उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड दारोगा के मकान से पांच लाख का माल चोरी
विज्ञापन

- दीवार कूद कर घर में घुस गए चोर, दिया वारदात को अंजाम
खुर्जा। देहात क्षेत्र के गांव धराऊं में चोरों ने रिटायर्ड दरोगा के घर धावा बोल कर करीब पांच लाख का माल साफ कर दिया। सुबह जाग होने के बाद परिवार के लोगों को चोरी की जानकारी मिली। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

धराऊं गांव निवासी इंद्रपाल सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा के पद से रिटायर हो चुके हैं। बृहस्पतिवार रात वह अपने परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे। देर रात किसी समय चोर दीवार कूद कर घर में घुस गए। चोरों ने दूसरे कमरे में रखी आलमारी से ढाई लाख नगद, सोने-चांदी की ज्वेलरी समेत करीब पांच लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। इसके बाद मेन गेट खोलकर चोर भाग गए। शुक्रवार तड़के जाग होने पर जब इंद्रपाल सिंह अपने दूसरे कमरे में गए तो सारा सामान बिखरा पड़ा देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें