फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्शन एजेंट से 1.36 लाख लूटे

Sat, 02 Jul 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में चीती गांव के निकट वोडाफोन के कलेक्शन एजेंट से 1.36 लाख रुपये लूट लिए गए। बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वोडाफोन के सुपर डिस्ट्रीब्यूटर अभीप्रिय वशिष्ठ ने बताया कि भूड़ चौराहे के पास सम्राट लॉज के सामने वाली गली में उनका ऑफिस है। कोतवाली देहात के गिनौरा गांव निवासी मनोज पिछले काफी साल से कलेक्शन एजेंट का काम करता है। शनिवार सुबह बाइक पर सिकंदराबाद क्षेत्र में कलेक्शन करने गया था।

शनिवार शाम करीब 4.30 बजे कलेक्शन करके अकेला ही ग्लैमर बाइक पर लौट रहा था। उसके बैग में 1.36 लाख रुपये थे। जबकि जेब में 18-20 हजार रुपये थे। मनोज ने लास्ट पेमेंट मंडी शामनगर से कलेक्ट की थी। मनोज विलासपुर से सिकंदराबाद रोड पर चीती गांव के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर मनोज को रोक लिया।
विज्ञापन


नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर मनोज को आतंकित कर 1.36 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। बदमाश गोली मारने की धमकी देकर भाग गए। मनोज ने फोन से सूचना अभीप्रिय वशिष्ठ को दी। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने कहा कि बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें