फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहांगीराबाद: गृह क्लेश में दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति अस्पातल में भर्ती

Sat, 04 Sep 2021 10:56 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बलंदशहर

सार

जानकारी के अनुसार अहार थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी खुशबू (21) की शादी कोतवाली क्षेत्र के गांव जमराऊ निवासी मोनू पुत्र कंछी के साथ मई 2021 में हुई थी। शनिवार को मोनू की अपने पिता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। कहासुनी से क्षुब्ध मोनू व उसकी पत्नी खुशबू ने शनिवार की शाम जहर खा लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव जमराऊ में गृह क्लेश के चलते शनिवार देर शाम एक दंपति ने जहर खा लिया। इस दौरान महिला की मौत हो गई। जबकि, उसके पति क गंभीर हालत में जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। देर रात तक मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली हुई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अहार थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी खुशबू (21) की शादी कोतवाली क्षेत्र के गांव जमराऊ निवासी मोनू पुत्र कंछी के साथ मई 2021 में हुई थी। शनिवार को मोनू की अपने पिता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। कहासुनी से क्षुब्ध मोनू व उसकी पत्नी खुशबू ने शनिवार की शाम जहर खा लिया।

जहर खाने के बाद खुशबू की गांव में ही मौत हो गई। जबकि, मोनू को आनन फानन परिजन नगर के एक निजी अस्पताल ले गए जहां उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी छोटे सिंह ने बताया कि मृतका खुशबू के परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। किसी भी पक्ष की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें