फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालागढ़ क्षेत्र की थी सड़क पर बिखरी कोविशील्ड वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मालागढ़ क्षेत्र की थी सड़क पर बिखरी कोविशील्ड वैक्सीन
विज्ञापन

बुलंदशहर। पुलिस लाइन के निकट कोठियात कालोनी में सड़क पर बिखरी मिली वैक्सीन मालागढ़ क्षेत्र के लिए आवंटित की गई थी। रविवार को केंद्र से कोल्ड चेन लाते समय बॉक्स की बेल्ट टूटने के बाद बाइक से गिर गई थी। इसमें 11 वायल भरे हुए थे, शेष वायल खाली थे।
विज्ञापन

रविवार को मालागढ़ क्षेत्र में टीकाकरण के लिए कोल्ड स्टोर से कोविशील्ड के 20 वायल भेजे गए थे। जिसमें नौ वायल का इस्तेमाल हो गया था। खाली और भरे वायल को एक स्वास्थ्य कर्मी बाइक से कोल्ड चेन पर लेकर आ रहा था। कोल्ड चेन से चंद कदम पहले ही बाइक से बॉक्स गिर गया और स्वास्थ्यकर्मी को इसकी जानकारी नहीं हुई। काफी देर तक वायल सड़क पर ही बिखरे रहे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सीएमओ ने जांच बैठा दी थी। विभागीय अफसरों ने बताया कि स्पीड ब्रेकर पर बेल्ट टूटने से बॉक्स गिरा था। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच अभी चल रही है। सभी वायल सुरक्षित हैं। सिर्फ एक क्षतिग्रस्त हुआ है, वह खाली था। भरे वायल कोल्ड चेन में रखवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें