फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा टीकाकरण, वैक्सीन उपलब्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
आज होगा टीकाकरण, वैक्सीन उपलब्ध
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण के दौरान शनिवार को पहली डोज लगवाने के लिए बैरंग लौटे लोग आज टीका लगवा सकेंगे। जिले में फिलहाल 20 हजार से अधिक कोविशील्ड ओर कोवाक्सिन की डोज उपलब्ध है।
कोरोना टीकाकरण की रफ्तार ब?ाने के लिए शासन द्वारा समय-समय पर अभियान चलवाया जा रहा है। जिले में प्रतिदिन 20 हजार डोज लगाए जाने में विभागीय अफसर जुटे रहते है। जिले में पिछले कई दिनों से वैक्सीन की किल्लत सामने आ गई। इसके चलते टीकाकरण केंद्र से लोगों को बैरंग लौटना भी प?ा। अब सोमवार को टीकाकरण के लिए जिले में काफी मात्रा में दोनों प्रकार की डोज उपलब्ध है। नोडल अधिकारी डॉ. राकेश चंद्रा ने बताया कि सोमवार को सभी केंद्रों पर टीकाकरण होगा। जिले में पर्याप्त वैक्सीन की उपलब्धता बनी रहे इसके लिए लगातार जुटे हुए हैं। वही, दूसरी ओर रविवार को किसी भी व्यक्ति में कोरोना संक्त्रस्मण की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह लाख से अधिक युवाओं को लग चुका टीका
जिले में 16 जनवरी से टीकाकरण का अभियान जारी है। हालांकि, पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मी, दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कर, तीसरे में 60 से अधिक उम्र, चौथे में 45 वर्ष से अधिक और एक जून से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगना शुरू हुआ। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार जिले में अब तक कुल 12,86,027 डोज लगाई जा चुकी है। इसमें 11,05,511 लोगों को पहली तो 1,80,516 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसमें 6,87,468 पुरुष वर्ग को, 5,98,260 महिला वर्ग को और 299 अन्य वर्ग के शामिल है। इसमें कोविशील्ड के 11,50,632 डोज तो महज 1,35,395 को कोवाक्सिन की डोज लगी है। वहीं, जिले में अब तक 6,02,802 लोग 18 से 44 उम्र के, 4,54,235 लोग 45 से 60 उम्र के और 60 वर्ष से अधिक उम्र के 2,28,990 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें