फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से जिले में 60 और लोग आए

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश से जिले में 60 और लोग आए
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण के नए स्वरूप ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद से जनपद में विदेश से लौटने वाले लोगों का सिलसिला जारी है। सोमवार को शासन से 60 और लोगों के जनपद आने की सूची भेजी गई। शासन से मिली सूची के आधार पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी संबंधित लोगों को ट्रेस करने में जुट गए हैं। ट्रेस कर सभी के आठवें दिन सैंपल लेकर जांच की जाएगी। 30 नवंबर से नौ दिसंबर तक जनपद में 182 लोग विदेश यात्रा कर जनपद में लौटे। इनमें 15 ट्रेस नहीं हो पाए और 18 लोग जनपद के बाहर रह रहे हैं। शेष लोगों की कोविड जांच कराने के साथ विभाग द्वारा प्रतिदिन निगरानी की जा रही है। वहीं, 10, 11 और 12 दिसंबर को 60 और लोगों के विदेश से आने की सूची शासन से प्राप्त हुई।
विज्ञापन

विदेश से आने वालों को कराया जा रहा ट्रेस
विदेश से आने वालों की सूची प्राप्त होने पर संबंधित को पते के आधार पर ट्रेस करवाया जा रहा है। सात दिसंबर तक आए लोगों का दूसरा सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। एयरपोर्ट पर कोविड जांच कराने के बाद आठवें दिन जनपद में दूसरा सैंपल लेकर जांच की जाएगी। विदेश से आने वालों की संख्या अब 242 हो गई है।
विज्ञापन

- डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें