फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बिजनौर में 14 को होगा पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की शुक्रवार को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मुख्य चुनाव अधिकारी के प्रतिष्ठान पर बैठक हुई। इसमें 14 सितंबर को बिजनौर में होने वाले प्रदेश सम्मेलन पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मुख्य चुनाव अधिकारी एसके सक्सेना ने बताया कि 14 सितंबर को बिजनौर में मंडल का प्रदेश सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन में मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं मुख्य वक्ता कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के 36 जिलों के प्रतिनिधि जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी भाग लेंगे। बताया कि व्यापारिक समस्याओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के समक्ष रख उनका निराकरण कराया जाएगा। साथ ही व्यापार, खेल एवं समाज के विशिष्ट वर्ग में विशेष योगदान करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
साथ ही 13 सितंबर को मंडल के पदाधिकारियों को चुनाव को लेकर नामांकन कर 14 सितंबर को घोषणा की जाएगी। चुनाव को सहचुनाव अधिकारी अशोक बाटला, मुजफ्फरनगर, विनीत राजपूत बिजनौर एवं अमरीश कुमार जिंदल की देखरेख में संपन्न कराया जाएगा। बुलंदशहर इकाई का संयोजक जिलाध्यक्ष नरेश गोयल एवं सहसंयोजक जिला महामंत्री अनुराग अग्रवाल को बनाया गया है। सिकंदराबाद, अनूपशहर, जहांगीराबाद, सराय छबीला, छतारी, गुलावठी, शिकारपुर, खानपुर, स्याना एवं औरंगाबाद ईकाइयां सम्म्मेलन में शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें