फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कॉलेजों ने ओपन मेरिट जारी कर शुरू किए प्रवेश

विज्ञापन
डीएवी पीजी कॉलेज में चस्पा की गई ओपन मेरिट में नाम देखती छात्रा और अ​भिभावक। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुक्रवार को भी जारी रही। कॉलेजों ने छात्र-छात्राओं के ऑफर लेटर प्राप्त कर ओपन मेरिट जारी करते हुए प्रवेश शुरू कर दिए। प्रवेश कराने वाले छात्र-छात्रा भी कॉलेजों में दोपहर बाद तक पहुंचते रहे। इस ओपन मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं को 12 अगस्त तक प्रवेश कराने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से जिले के कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की बीए, बीएससी, बीकॉम और प्रोफेशनल कोर्स की कक्षाओं में प्रवेश के लिए दो मेरिट जारी की गई। इसके बाद भी कॉलेजाें में सीट बच गई। इन सीटों पर सीसीएसयू की ओर से कॉलेजों को ओपन मेरिट बनाकर प्रवेश करने के निर्देश दिए। यह निर्देश मिलते ही कॉलेजों ने सात और आठ अगस्त को छात्र-छात्राओं के ऑफर लेटर प्राप्त किए गए। इसी के साथ कॉलेज ओपन मेरिट बनाने में जुट गए। अधिकतर काॅलेजों ने समय पर ओपन मेरिट तैयार कर शुक्रवार सुबह ही नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी। जबकि कुछ कॉलेजों ने ओपन मेरिट देरी से चस्पा हुई। इसके साथ ही कॉलेजों में पहुंचे छात्र-छात्राओं ने ओपन मेरिट में अपना नाम देखकर प्रवेश कराना शुरू कर दिया। पहले दिन कॉलेजों में प्रवेश पाने वाले छात्र-छात्राओं का दोपहर बाद तक आना-जाना लगा रहा। डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल ने बताया कि कॉलेजों ने शेष सीटों पर प्रवेश के लिए ओपन मेरिट जारी कर दी। इस मेरिट में शामिल छात्र-छात्रा 12 अगस्त तक अपने-अपने कॉलेज पहुंचकर प्रवेश अवश्य करा लें। इसके बाद किसी भी छात्र-छात्रा का प्रवेश नहीं होगा। इसके बाद कॉलेजों में जो सीट बचेगी, उन पर प्रवेश सीसीएसयू की ओर से मिलने वाले निर्देशों के अनुसार किए जाएंगे। राजकीय और एडेड कॉलेजों में इस ओपन मेरिट से सभी सीट फुल होने की संभावना है।
किस कॉलेज में कितने प्रवेश

डीएवी पीजी कॉलेज में बीए में 17, बीएससी में 9 व बीकॉम में 4, अमर सिंह पीजी कॉलेज लखावटी में बीए में 9 व बीएससी कृषि में 9, डीएन पीजी कॉलेज गुलावठी में बीए में 17 व बीएससी में 1, आईपी पीजी कॉलेज प्रथम परिसर में बीकॉम में 6, मुस्लिम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए में 13, बीकॉम में 4, एनआरईसी कॉलेज खुर्जा में बीए में 9, बीकॉम में 6 व बीएससी में 3, दिगंबर पीजी कॉलेज में बीए में 8, गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में बीए में 12 व बीकॉम में 7, राजकीय महाविद्यालय बीबीनगर में बीए व बीकॉम में 4 और बीएससी में 7 प्रवेश हुए हैं। इसी तरह अन्य कॉलेजों में भी प्रवेश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें