स्टंाप एवं रजिस्ट्री विभाग ने नए सर्किल रेट का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। इस साल सर्किल दरों में औसतन दो से पांच प्रतिशत का इजाफा किया गया है। अलबत्ता बाईपास और हाईवे किनारे जमीन की कीमतोें में सात फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।
आवासीय क्षेत्र में इस साल भी अंसारी रोड की बादशाहत बरकरार रहेगी। अब तक अंसारी रोड पर प्रापर्टी का सर्किल दर 75 हजार रुपये प्रति मीटर था जो बढ़कर 80 हजार रुपये हो जाएगा। वहीं आवास विकास प्रथम, डीएम रोड और गंगा नगर जिले के महंगी जमीनों वाले टॉप 5 क्षेत्रों में शामिल हैं।
रजिस्ट्री एवं स्टांप विभाग ने बुलंदशहर समेत सिकंदराबाद, खुर्जा, अनूपशहर, शिकारपुर, डिबाई और स्याना क्षेत्र में सर्वे पूरा कर लिया। आपत्ति मांगने के बाद उनका निस्तारण भी कर दिया गया है।
सर्किल दर की अनंतिम सूची भी प्रकाशित हो चुकी है। अब अनंतिम सूचि को अंतिम रूप दिया गया है। गत् वित्त वर्ष अंसारी रोड की सर्किल दरें 75 हजार रुपये प्रति मीटर था, जो बढ़कर 80 हजार रुपये प्रति मीटर पर पहुंच जाएंगी।
गत वर्ष की सर्किल दरें
क्षेत्र सर्किल रेट
अभी अंसारी रोड 75000
आवास विकास प्रथम 19,500
डीएम रोड 17,000
गंगानगर 16,000
आवास विकास द्वितीय 14,000
शांति निकेतन 12,500
बीसा कालोनी 11,000
मऊखेड़ा 9,500
इस वर्ष की सर्किल दरें
क्षेत्र सर्किल रेट
भूड़ 9,500
साठा 9,500
अकबरपुर 8,000
इस्लामाबाद 6,500
फैसलाबाद 6,500
अजीबाबाद 5,500
औरंगाबाद निकाय 4,500
आवासीय और व्यवसायिक प्रापर्टी पर दो से पांच प्रतिशत सर्किल रेट बढ़ाया गया है। कृषि क्षेत्र जहां से बाईपास और हाइवे निकले हैं, वहां सर्किल दर में सात प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। सर्किल रेट का ब्लू प्रिंट तैयार है। - जितेंद्र नाथ सिंह, एआईजी स्टांप