फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संप्रेक्षण गृह में किशोर की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संप्रेक्षण गृह में किशोर की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर। राजकीय संप्रेक्षण गृह में किशोर की मौत के मामले में पांच बाल बंदियों समेत आठ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पिता का आरोप है कि उनके पुत्र की हत्या की गई है। कुछ दिन पहले उनका बेटा प्रेम प्रसंग में एक किशोरी को लेकर चला गया था। उस किशोरी के परिजनों पर संप्रेक्षण गृह के कर्मचारियों और बाल बंदियों से मिलीभगत कर हत्या करने का आरोप लगाया गया है।
छह सितंबर की दोपहर को राजकीय संप्रेक्षण गृह के बाथरूम में जिला अमरोहा के थाना गजरौला के सुल्ताननगर निवासी एक किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रात में मृतक के परिजन बुलंदशहर जिला अस्पताल पहुंच गए। पीड़ित पिता ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनके पुत्र की हत्या की गई है। चार सितंबर को वह अपने पुत्र से मिलने आए थे। तब उनके बेटे ने कुछ किशोर बंदियों के द्वारा मारपीट किए जाने की जानकारी दी थी। उसके कूल्हे व पसलियों में भी चोट आई थी मारपीट से ही तंग आकर ही उनका पुत्र संप्रेक्षण गृह से फरार हो गया था। बाद में उसे पकड़ लिया गया। किशोर के पिता ने बताया कि चार तारीख को वह अपने बेटे से मिले थे। तब उसने मारपीट और उत्पीड़न की जानकारी दी थी। मृतक के पिता ने बेटे की प्रेमिका के तीन परिजनों और संप्रेक्षण गृह में रह रहे पांच किशोरों के खिलाफ हत्या,हत्या की साजिश रचने और एससीएसटी एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट भी कर रहे जांच
किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटके होने की सूचना पर जिलाधिकारी ने मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी है। सिटी मजिस्ट्रेट जगदंबा यिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कहां लापरवाही बरती गई है, जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। जिसके बाद रिपोर्ट डीएम को भेज दी जाएगी। जिसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज, पीएम रिपोर्ट का इंतजार
मृतक किशोर के पिता की तहरीर पर पांच किशोरों समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं गहन जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें