फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: परास्नातक में प्रवेश के लिए नहीं आई दूसरी मेरिट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के कॉलेजों में परास्नातक की कक्षाओं में प्रवेश जारी है। सीसीएसयू की ओर से अब दूसरी मेरिट जारी की जानी है लेकिन, यह मेरिट शुक्रवार को भी नहीं आई। पूरे दिन छात्र-छात्रा और कॉलेज मेरिट आने का इंतजार करते रहे। मेरिट को लेकर अभी कोई स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही है।
विज्ञापन

सीसीएसयू से संबद्ध जिले के कॉलेजों में परास्नातक की कक्षाओं में करीब छह हजार सीटों पर प्रवेश होने हैं। प्रवेश के लिए जारी की गई पहली मेरिट से जिले के कॉलेजों में करीब 30 फीसदी सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। अब शेष सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट जारी होनी है। संभावना जताई जा रही थी कि यह मेरिट शुक्रवार को जारी हो जाएगी। लेकिन पूरा दिन छात्र-छात्रा और कॉलेज मेरिट आने का इंतजार करते रहे। आईपी कॉलेज के प्राचार्य डा. अरविंद कुमार ने बताया कि परास्नातक की कक्षाओं में प्रवेश के लिए जारी होने वाली पहली मेरिट को लेकर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही है। अब संभावना है कि सीसीएसयू की ओर से यह मेरिट शनिवार को जारी की जा सकती है। ताकि सोमवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो सके। मेरिट जारी होने के साथ ही कॉलेजों में प्रवेश प्रकिया शुरू हो जाएगी। जिले के सभी कॉलेजों में सीसीएसयू की ओर से मिले दिशा-निर्देश के अनुसार ही प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें