फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दूध लेने गई महिला से नकदी और जेवरात लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर शाम दूध लेने गई महिला के साथ बाइक सवार बदमाशों ने नकदी व जेवरात लूट लिए। पीड़िता ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नगर के मानसरोवर कॉलोनी निवासी मीना देवी सोमवार देर शाम करीब छह बजे दूध लेने के लिए जा रही थी। कॉलोनी में ही दो बाइक सवार बदमाश पहुंचे और एक बदमाश ने महिला मीना देवी का मुंह भींच लिया। इसके बाद दूसरे बदमाश ने मीना देवी के कानों से कुंडल लूट लिए और उनके पर्स में रखे 4100 रुपये की नगदी भी लूट ली। घटना को अंजाम देकर दोनों बदमाश वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने शोर मचाया, जिसे सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हालांकि तब तक दोनों बदमाश फरार हो चुके थे। लोगों की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला। लेकिन, बदमाशों का पता नहीं चल सका था। नगर कोतवाल ने मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जल्द ही बदमाशों का पता लगाकर घटना को खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें