जनपद के 68 गांव बनेंगे मुख्यमंत्री समग्र ग्राम, होगा विकास
बुलंदशहर। जनपद के 68 गांव मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना में शामिल हो सकते हैं। इनमें 43 गांव ऐसे हैं, जो शहीद सैनिकों के पैतृक गांव हैं, जबकि 25 गांव ऐसे हैं, जिनमें विकास की दरकार है। शासन के आदेश पर सीडीओ ने सभी गांवों की सूची बनाकर तैयार करवा ली है। इस सूची को भेजने की तैयारी की जा रही है।
गांव के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं। गांव के विकास के लिए समय-समय पर अन्य मदों से भी राशि मिलती रहती है। इस राशि से गांवों के विकास कार्य करवाए जाते हैं। वहीं, दूसरी ओर गांव के विकास को धार देने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना भी संचालित की जा रही है। इस योजना में गांवों को शामिल कर उनमें विकास कार्य करवाए जाते हैं। सीडीओ ने बताया कि शासन ने आदेश जारी किया है कि जनपद में मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत शहीद हो चुके सैनिकों के साथ ऐसे गांवों की सूची तैयार कर भेजी जाए, जिनमें विकास की दरकार है। आदेश मिलने पर जिला प्रशासन की ओर से 68 गांवों की सूची तैयार की है। इस सूची में 43 गांव ऐसे हैं, जो शहीद सैनिकों के पैतृक गांव हैं। जबकि 25 गांव ऐसे हैं, जिनमें विकास की दरकार है। बताया गया कि जिन 25 गांवों का चयन किया गया है। वह पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही सूची में शामिल किए गए हैं। यह सूची तैयार कर ली और शासन को भेजने की तैयारी की जा रही है। बताया गया कि यदि यह गांव मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना में शामिल होते हैं तो इन गांवों में विकास होंगे। साथ ही इसका लाभ ग्रामीणों को भी मिलेगा। गांवों का चयन होने पर विकास के लिए शासन से राशि भी जारी की जाएगी। इस राशि से वह सभी विकास कार्य करवाए जाएंगे, जिसकी इन गांवों में सबसे ज्यादा जरूरी होगी। इसके लिए शासन से भी जो आदेश जारी होगा। उसका भी सख्ती से पालन किया जाएगा।
----------
शासन के आदेश पर जनपद के 68 गांवों की सूची मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना में शामिल करने के लिए तैयार कर ली गई है। इसे शासन को भेजने की तैयारी की जा रही है। इनमें 43 गांव शहीद सैनिकों और 25 गांव ऐसे हैं, जिनमें विकास की सबसे ज्यादा दरकार है। शासन से इन गांवों को योजना में शामिल करने के बाद विकास कार्य होंगे।
अभिषेक पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी