फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजों ने अधिकारी बन की 9600 की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाजों ने अधिकारी बन की 9600 की ठगी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। बेटी की शादी के लिए अनुदान योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाली महिला से जालसाजों ने सरकारी अफसर बता 9600 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। बार-बार ओर रुपये भेजने की मांग पर पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ। पीड़िता ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी अनीता पत्नी दिनेश ने बताया कि अपनी पुत्री की शादी के लिए अनुदान योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन किया था। जिसके बाद जनसेवा केंद्र संचालक उसे फार्म ब्लॉक में जमा करने के लिए कहा। ऑनलाइन आवेदन करने के दो दिन बाद उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉलर ने किए गए आवेदन के बारे में पूरी जानकारी देते हुए बताया कि वह लखनऊ से समाज कल्याण विभाग का अधिकारी बोल रहा है। बताया कि अनुदान राशि के लिए आपको को 9600 रूपये की ऑनलाइन पैमेंट करनी होगी। कॉलर की बात पर विश्वास करते हुए उन्होंने गुगल पे के माध्यम से दिए गए नंबर पर 9600 रूपये की ऑनलाइन पैमेंट कर दी। कुछ समय बाद कॉलर का फिर से फोन आया और अनुदान राशि प्राप्त करने के लिए 5100 रूपये का ऑनलाइन भुगतान करने के लिए कहा। भुगतान नहीं करने पर वह बार-बार फोन कर भुगतान करने के लिए कहता रहा। जिसके चलते उन्हें ठगी का एहसास हुआ। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें