फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ लगाने निकले छात्र का सड़क किनारे मिला शव

विज्ञापन
अभिषेक का फाइल फोटो। - फोटो : SIKANDRABAD
विज्ञापन
दौड़ लगाने निकले छात्र का सड़क किनारे मिला शव
विज्ञापन

सिकंदराबाद। दौड़ लगाने निकले छात्र का बृहस्पतिवार सुबह खुर्जा रोड पर झाड़ियों में लहूलुहान शव मिला। परिजनों ने छात्र की हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस मामले को हादसा बता रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कनकपुर निवासी अभिषेक (19वर्ष) पुत्र मुकेश भाटी कक्षा 12 का छात्र था। वह फौज में भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। वह सुबह चार बजे मुख्य मार्ग पर दौड़ लगाने जाता था। मुकेश भाटी ने बताया कि हर रोज की तरह वह बृहस्पतिवार को भी दौड़ लगाने के लिए घर से निकाला था। जब वह छह बजे के बाद भी घर नहीं लौटा तो चिंता हुई। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव के मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे अभिषेक का शव पड़ा हुआ है। परिजनों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने छात्र की हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए जांच की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयकरन सिंह ने बताया कि मौके पर हुई जांच में छात्र की मौत के पीछे हादसा प्रतीत हो रहा है। मृतक के कानों में लीड लगी थी। सिर के पास ही एक ओर चोट का निशान है। शव खून से लथपथ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें