फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में फंदे से लटका मिला कर्मी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्टरी में फंदे से लटका मिला कर्मी का शव
विज्ञापन

सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र की सरकारी कॉलोनी निवासी सुखविंदर (21वर्ष) पुत्र सुखपाल का शव फैक्टरी में श्रमिकों के विश्राम के लिए बनाए गए कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी शिवम तोमर ने बताया कि बुधवार की सुबह उन्हें औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में कर्मचारी के फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया कि मृतक मूल रूप से जनपद शाहजहांपुर के बड़ा खास थाना मदनापुर का रहने वाला था। वह अविवाहिता था और परिवार के साथ सरकारी कॉलोनी में रहता था। जिस फैक्टरी में मृतक कार्य करता था। फैक्टरी में केवल 4-5 श्रमिक ही कार्य करते हैं। वही परिवार के लोगों ने बताया कि सुखविंदर सीधी सादी प्रवृति का था। परिवार में कोई क्लेश नहीं था। मंगलवार की शाम वह घर से ड्यूटी पर गया था। सुबह उन्हें उसके फैक्टरी में फंदे से लटके होने की सूचना मिली। आरोप लगाया कि सुखविंदर की हत्या की गई है। चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस मृतक की कॉल डिटेल व अन्य बिंदुओं के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें