फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रावास प्रकरण : अध्यक्ष समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रावास प्रकरण : अध्यक्ष समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित डॉ. अंबेडकर विहार छात्रावास में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद गहराता जा रहा है। तीन दिन पहले मामले में अध्यक्ष द्वारा जानलेवा हमला करने समेत अन्य आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई। वहीं, अब दूसरे पक्ष की ओर से अध्यक्ष समेत नौ नामजद व अन्य के खिलाफ मारपीट करने, पिस्टल तानने, धमकी देने और कार में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में मोहल्ला सुशीला विहार द्वितीय निवासी धर्मेंद्र सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह नुमाइश मैदान स्थित डॉ. अम्बेडकर विहार छात्रावास का महासचिव है। छात्रावास के नियमानुसार छात्रावास में केवल उन्हीं छात्रों को अनुमति दी जाती है, जिनका प्रवेश किसी संस्थान में होता है। आरोप है कि दो छात्र विमल निवासी गांव जयरामपुर और कौशिंद्र निवासी गांव चासी का वर्तमान में किसी भी संस्थान में एडमिशन नहीं है। यह दोनों छात्रावास में जबरन रह रहे हैं। छात्रावास छोड़ने के लिए कहने पर आरोपियों द्वारा धमकी दी गई। 22 मई को छात्रावास में आयोजित बैठक में आरोपी यशपाल गुरूजी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद राव, प्रदीप अशोक निवासी यमुनापुरम, धर्मेंद्र कुमार उर्फ धर्म निवासी शांति निकेतन, शिवम कुमार निवासी जयरामपुर, अजीत कुमार निवासी गांव ढलना, राकेश भारती निवासी गिरधारी नगर और 20-30 अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट की गई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने प्रबंधक नरेश कुमार की कनपटी पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। उनकी कार को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सीओ सिटी शशांक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर 9 नामजद और 30 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें