फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. आंबेडकर के बोर्ड पर डाला पेंट, गांव में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
डा. आंबेडकर के बोर्ड पर डाला पेंट, गांव में तनाव
विज्ञापन

नरसेना/अनूपशहर। जनपद में महापुरुषों के बोर्ड आदि के साथ छेड़छाड़ और उन्हें क्षतिग्रस्त करने के मामलें आए दिन सामने आ रहे हैं। वहीं, अब नरसेना के गांव कल्याणपुर में असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के बोर्ड पर पेंट डाल दिया। वहीं, दूसरी ओर अनूपशहर के गांव करणपुर में भी महाराणा प्रताप के बोर्ड को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। जिससे इन क्षेत्रों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, पुलिस ने समय रहते स्थिति को काबू में कर लिया है।
नरसेना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर का बोर्ड लगा हुआ है। जिस पर शुक्रवार देर रात असामाजिक तत्वों ने पेंट डालकर उनके चेहरे को खराब कर दिया। शनिवार सुबह जब लोगों ने उनके चेहरे को पेंट से खराब होता देखा तो ग्रामीणों में रोष फैल गया। ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने लोगों के गुस्से को समझा-बुझाकर शांत किया। साथ ही बोर्ड पर लगे डा. भीमराव अंबेडकर के चेहरे को सही कराया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। वहीं, गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अनूपशहर क्षेत्र के करनपुर गांव में सड़क किनारे एक बोर्ड महाराणा प्रताप लगा हुआ था। जिसे शुक्रवार रात में गांव के ही कुछ अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जिससे समाज के लोगों की भावनायें आहत होने से लोगों में रोष व्याप्त है। क्षत्रिय समाज के लोगों की ओर से पुलिस को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और बोर्ड को पुन: उसी स्थिति में लाने की मांग की गई है। प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा ने लोगों को आश्वस्त किया कि इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान दिनेश कुशवाहा, सतेंद्र प्रधान, महेश राघव, अनुराग राघव, मिलकेस चौहान, डा.ओमपालसिंह, अनूपसिंह, हर्ष चौहान, अरनव चौहान, आयुष्मान ठाकुर, प्रशांत तामर, विनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें