दुकान में आग लगी, डेढ़ लाख के टायर व ट्यूब जलकर राख
गुलावठी। जीटी रोड पर शनिवार की सुबह एक टायर पंक्चर की दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखे नये व पुराने टायर व ट्यूब जलकर राख हो गए। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
मोहल्ला रामनगर ईदगाह निवासी मुस्तफा खां पुत्र फत्तू की जीटी रोड पर मोहल्ला करनपुरी में टायर पंक्चर की दुकान है। शनिवार की प्रात: उसकी दुकान से आग की ऊंची लपटें उठती देखी गई। आग ने भयंकर रूप ले लिया। आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तथा डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी मुस्तफा ने बताया कि आग से दुकान में 85 टायर, 40 ट्यूब जलकर राख हो गई। हवा भरने की मशीन व बैटरी आदि भी जलकर नष्ट हो गए। मुस्तफा के अनुसार आग से करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ ह। मुस्तफा ने बताया कि दुकान के ताले टूटे हुए थे तथा प्रतीत होता है कि दुकान में किसी ने जान बूझकर आग लगाई है। क्योंकि दुकान में लाइट भी नहीं है। वह हवा भरने की मशीन चलाने के लिए बैटरी भी घर से लाता था। मुस्तफा ने थाने में घटना की शिकायत की है।
फोटो 71 पी
गुलावठी के जीटी रोड पर शनिवार को टायर पंचर की दुकान में लगी आग।