फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 अप्रैल को आईटीआई में लगेगा वृहद रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
21 अप्रैल को आईटीआई में लगेगा वृहद रोजगार मेला
विज्ञापन

बुलंदशहर। अगर आप बेरोजगार हैं या नौकरी बदलने के इच्छुक हैं तो 22 दिसंबर की सुबह 10 बजे आईटीआई सहकारी नगर पहुंचे। यहां एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला लगेगा। इसमें 20 से अधिक निजी कंपनियों के प्रतिनिधि साक्षात्कार के माध्यम से लोगों का चयन करेंगे।
आईटीआई सहकारीनगर के प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार मेले में हिस्सा लेने के लिए apprenticeshipindia.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस एप्रेंटिस मेले में 550 बेरोजगार युवाओं का चयन करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें आईटीआई पास करने वाले युवा भागीदारी कर सकते हैं। मेले में भागीदारी के लिए अभी तक 511 युवा अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। मेले के सफल आयोजन को लेकर तैयारी जारी हैं और मेले के आयोजन से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएगी। मेले में प्रतिभाग करने के लिए समस्त शैक्षिक प्रमाणपत्र, दो फोटो एवं बायोडाटा लेकर आना होगा। चयनित युवाओं को 7200 रुपये माह मानदेय पर संबंधित कंपनियां एप्रेंटिस करवाएंगी। बिना रजिस्ट्रेशन के किसी भी युवा को मेले में भागीदारी का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल हुआ था 329 लोगों का चयन
आईटीआई सहकारी नगर के प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने बताया कि संस्थान में इसी तरह का एप्रेंटिस मेला पिछले साल भी लगा था। इसमें 329 युवाओं का चयन हुआ था। जो अभी भी चयनित करने वाली संबंधित कंपनिायें में एप्रेंटिस कर रहे हैं। साथ ही उन्हें प्रतिमाह 7200 रुपये का मानदेय भी मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें