फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार नंबर से होगा किसान सम्मान निधि का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
आधार नंबर से होगा किसान सम्मान निधि का भुगतान
विज्ञापन

बुलंदशहर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी लाभार्थियों को ई-केवाईसी करानी होगी। अब तक खाता संख्या के आधार पर किसानों को भुगतान किया जा रहा था। अब आधार संख्या के अनुसार पीएम किसान सम्मान निधि का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक शिव कुमार ने बताया कि अब किसानों को 11वीं किश्त मिलेगी। यह किश्त दो लाख से अधिक किसानों को मिलनी है। इस किश्त भुगतान प्रक्रिया बैंक खाता संख्या से बदलकर भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) द्वारा धरित आधार संख्या की सहायता से आधार संख्या आधारित हो जाएगी। इसलिए लाभ पा रहे सभी किसानों को ई-केवाईसी कराना आवश्यक है। पीएम किसान सम्मान निधि लाभार्थी किसानों का बैंक खाता संख्या आधार केवाईसी के साथ एनपीसीआई लिंक होना आवश्यक है। पीएम किसान सम्मान निधि के समस्त लाभार्थी किसानों का पोर्टल पीएम किसान डॉट जीओवी डॉट इन पर ई-केवाईसी कराने के लिए ओटीपी प्रमाणीकरण एवं सीएससी के माध्यम से बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण की प्रक्रिया अपनानी होगी। ताकि भविष्य की आने वाले किश्तें सभी किसानों को निर्बाध मिलती रहें। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में ग्राम पंचायत स्तर पर कृषि विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें