फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की पिटाई करने पर सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा की पिटाई करने पर सिपाही निलंबित
विज्ञापन

बुलंदशहर। जहांगीरपुर के गांव भुन्नाजाटान निवासी छात्रा ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर खुर्जा नगर कोतवाली में तैनात सिपाही पर शराब के नशे में मारपीट करने का आरोप लगाया है। एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर विस्तृत जांच के आदेश सीओ खुर्जा को दिए हैं।
विज्ञापन

थाना जहांगीरपुर के गांव भुन्ना जाटान निवासी 15 वर्षीय छात्रा ने बुधवार को एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि 11 अप्रैल को वह अपनी बड़ी बहन और पिता के साथ दोपहर के समय दवा लेने के लिए खुर्जा डॉक्टर के पास आई थी। आरोप लगाया कि वापस लौटते समय खुर्जा नगर कोतवाली में तैनात सिपाही गौतम चौहान कोतवाली की पुरानी इमारत के समीप अन्य सिपाहियों के साथ शराब पीकर बैठा हुआ था। इसी दौरान सिपाही गौतम ने उसे रोककर पूछताछ शुरू कर दी। साथ ही इस दौरान आरोपी सिपाही ने अन्य सिपाहियों से पीड़िता की गोद भराई के लिए फल और मिठाई लाने के लिए कहा। सिपाही ने अपनी रिश्तेदारी में उसकी शादी कराने की बात तक कह डाली। आरोप है कि पीड़िता की बड़ी बहन ने जब उसका वीडियो बनाना शुरू किया तो आरोपी सिपाही ने मोबाइल छीन कर पीड़िता के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर डाली। एसएसपी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शिकायत के आधार पर सिपाही गौतम चौहान को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें