सड़क हादसे में होटल संचालक की मौत
औरंगाबाद।थाना क्षेत्र के गांव जिताका के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार होटल संचालक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका दूसरा साथी घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया । घायल को लखावटी सीएचसी में भर्ती कराया है।
गांव महमूदपुर निवासी जगदीश पुत्र पीतम सिंह (43) पिछले कई वर्षों से अगौता में होटल खोल रखा था। देर शाम होटल संचालक जगदीश अपने साथी बिशंबर के साथ बाइक द्वारा गांव लौट रहा था। औरंगाबाद पवसरा मार्ग स्थित गांव जिताका के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही होटल संचालक जगदीश की मौत हो गई और उसका साथी बिशंबर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है।