फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर घने कोहरे में बस पलटी, आठ यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर घने कोहरे में बस पलटी, आठ यात्री घायल
विज्ञापन

गुलावठी (बुलंदशहर)। हाईवे-334 पर फूटा अट्टा के निकट शुक्रवार की सुबह करीब साढे़ नौ बजे घने कोहरे में तेज गति से बुलंदशहर जा रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 8 यात्री घायल हो गए। जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जाती है, जिन्हें बुलंदशहर रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बस से निकाला। इस दौरान हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को एक निजी बस यात्रियों को लेकर मेरठ से बुलंदशहर जा रही थी। यह बस प्रतिदिन मेरठ से सरकारी बैंककर्मियों एवं अन्य यात्रियों को लेकर बुलंदशहर जाती है। प्रात: घने कोहरे में गुलावठी-बुलंदशहर मार्ग पर फूट्टा अट्टा के निकट एक वाहन मोड़ पर यू टर्न ले रहा था। एक वाहन को बचाने के प्रयास में बस दूसरी तरफ जाकर पलट गई। बस पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा लोगों को बस से निकाला। घायलों में बस चालक जयवीर सिंह निवासी मीरपुर मेरठ, सीताराम निवासी वाल्मीकि बस्ती गुलावठी, गौरव पुत्र इन्द्रपाल हापुड़, नितिन पुत्र राजेंद्र निवासी मेरठ, मदन सिंह पुत्र राजेंद्र एवं अनिल कुमार पुत्र सूरत सिंह गांव सिवाया हापुड़ सहित आठ लोग शामिल हैं। अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। जो अन्य वाहनों से गंतव्य स्थान को चले गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से हाईवे से बस को हटवाया तथा यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें