फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा, बसपा व आप प्रत्याशी ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा, बसपा व आप प्रत्याशी ने किया नामांकन
विज्ञापन

बुलंदशहर। विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन सोमवार को भाजपा-बसपा और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने नामांकन किया। सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान यूं तो कुल पांच प्रत्याशी नामांकन भरने पहुंचे, लेकिन तीन प्रत्याशी ही नामांकन पूरा करने में सफल रहे।, वहीं सोमवार को कुल 41 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

14 जनवरी से विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। 21 जनवरी तक चलने वाली प्रक्रिया के तहत अभी तक कुल 114 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। सोमवार को प्रक्रिया के तीसरे दिन भाजपा के शिकारपुर से प्रत्याशी अनिल शर्मा, स्याना से बसपा प्रत्याशी सुनील भारद्वाज और आम आदमी पार्टी के सदर प्रत्याशी विकास शर्मा ने नामांकन किया। इस दौरान शिवसेना की अनूपशहर से प्रत्याशी रश्मि गोल्डी और आप के डिबाई प्रत्याशी डा. मनोज शर्मा, व आप के शिकारपुर से प्रत्याशी आशु घोष नामांकन करने के लिए पहुंचे, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें