फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: टिकट न मिलने पर बागी हुए नेता, भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ने का किया एलान

Sun, 16 Jan 2022 12:13 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

बसपा से रालोद में शामिल हुए अनूपशहर के पूर्व विधायक चौधरी गजेंद्र सिंह ने टिकट न मिलने पर बागी होते हुए चुनाव लड़ने की घोषणा की है। गजेंद्र सिंह के मुताबिक, जनता के आदेशानुसार अनूपशहर सीट से चुनाव लड़ा जाएगा।
विज्ञापन
बुलंदशहर की विधायक ऊषा सिरोही - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद टिकट न मिलने से नाराज कुछ दावेदार अब बागी हो गए हैं। विधायक उषा सिरोही के बेटे दिग्विजय ने सदर सीट से ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। हालांकि वह किसी पार्टी से या निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे इसकी स्थिति अभी साफ नहीं है।

विज्ञापन


वहीं हाल ही में बसपा से रालोद में शामिल हुए अनूपशहर के पूर्व विधायक चौधरी गजेंद्र सिंह ने टिकट न मिलने पर बागी होते हुए चुनाव लड़ने की घोषणा की है। गजेंद्र सिंह के मुताबिक, जनता के आदेशानुसार अनूपशहर सीट से चुनाव लड़ा जाएगा। हालांकि वह किसी दल से समर्थन लेंगे या निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे इसकी घोषणा उन्होंने नहीं की है। बताया जा रहा है कि सदर सीट पर भाजपा के कई नेता विपक्षी दलों के संपर्क में हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें