फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉकड्रिल में परखी जाएगी ओमिक्रॉन से निपटने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉकड्रिल में परखी जाएगी ओमिक्रॉन से निपटने की तैयारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर विभाग एहतियात बरत रहा है। वहीं, जिले के कोविड अस्पतालों में तैयारियों को मॉकड्रिल के माध्यम से परखा जाएगा। मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 17 और 18 दिसंबर को मॉकड्रिल का आयोजन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में पांच कोविड अस्पताल बनाए गए हैं। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर एक बार फिर मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. अश्वनी भंडारी ने बताया कि प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने वीसी के माध्यम से ओमिक्रॉन से निपटने की तैयारियां दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। तैयारियों को परखने के लिए 17 व 18 दिसंबर को मॉकड्रिल किया जाएगा। इस दौरान अस्पतालों में उपकरणों की जांच होगी। सभी स्थानों पर लगे ऑक्सीजन प्लांट को चेक किया जाएगा। अस्पतालों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता देखी जाएगी और साथ ही टीकाकरण का ग्राफ भी तेजी से बढ़ाने को लेकर प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें