फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना व्यापारी की दुकान में लगी आग, 50 लाख का नुकसान

विज्ञापन
औरंगाबाद में किराना की दुकान में लगी आग। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
किराना व्यापारी की दुकान में लगी आग, 50 लाख का नुकसान
विज्ञापन

औरंगाबाद। नगर की पुरानी सब्जी मंडी में शनिवार रात गौरव अग्रवाल की किराना की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर चार घंटे में काबू पाया। आग लगने से करीब पचास लाख रुपये का माल जलकर राख हो गया।
बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे स्थित पुरानी सब्जी मंडी में गौरव अग्रवाल की गौरव किराना स्टोर के नाम से परचून की थोक की दुकान है। शनिवार शाम को वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में दुकान के अंदर से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने गौरव को फोन कर जानकारी दी। लेकिन, उनके पहुंचने से पूर्व ही आग ने विकराल रूप ले लिया था। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बिजली आपूर्ति काटी। इस दौरान नगर पंचायत के ट्रैक्टर से शटर को तोड़ा गया। जिसके बाद फायर ब्रिगेड और नगर पंचायत के टैक्टर से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान दुकान में रखा करीब पचास लाख रुपये का माल जलकर खाक हो गया। बताया गया कि आग की सूचना पर दमकल की एक गाड़ी करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। बाद में खुर्जा और सिकंदराबाद से दमकल वाहन मंगाया। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आस-पास की अन्य दुकानें भी जलकर राख हो जातीं, जिससे और भी अधिक नुकसान होने की आशंका बनी हुई थी।
विज्ञापन

भीड़ को खदेड़ा, रूट किया डायवर्ट
परचून की दुकान में आग की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। काफी भीड़ होने पर पुलिस ने उन्हें खदेड़ा। इस दौरान हाईवे पर जाम की स्थिति पनप गई, जिसके बाद पुलिस ने पवसरा तिराहे और जहांगीराबाद चौराहे से रूट को डायवर्ड कराया।
विज्ञापन

लोगों ने की मुआवजे की मांग
चेयरमैन अख्तर मेवाती, नामित सभासद नरेश तायल, व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगराध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता व अन्य व्यापारी वर्ग के लोगों ने एसडीएम सदर मोनिका सिंह से मिलकर व्यापारी को आर्थिक मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। एसडीएम ने व्यापारियों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें