फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की का इलाज कराने के नाम पर ठगे करीब 14 हजार

विज्ञापन
खुर्जा के गांव सलैमपुर पहाड़गढी में कार में लगी आग। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
पेड़ से टकराकर कार में लगी आग, युवक जिंदा जला
विज्ञापन

खुर्जा। थाना देहात क्षेत्र के गांव सलेमपुर पहाड़गढ़ी गांव के पास शनिवार देर रात टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ में टकरा गई। कार में शार्ट सर्किट से आग लग गई। गाड़ी में बैठे दो युवकों ने कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन गाड़ी चला रहा युवक जिंदा जल गया।
थाना शिकारपुर क्षेत्र के पलरा गांव निवासी बंटू ने बताया कि उनका बेटा आकाश अपने दोस्त वरुण उर्फ गोलू और दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी राहुल (25) के साथ कार से शनिवार रात दिल्ली जा रहा था। कार राहुल चला रहा था। राहगीरों ने बताया कि सलेमपुर पहाड़गढ़ी गांव के निकट चलती हुई कार का टायर अचानक फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि पेड़ से टकराने के बाद कार में तुरंत आग लग गई। आग की लपट के चलते कोई भी व्यक्ति राहुल को निकालने के लिए कार के पास नहीं पहुंच पाया। लोगों ने दमकल और पुलिस को सूचना दी, लेकिन दमकल के आने से पहले ही राहुल पूरी तरह झुलस चुका था। सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम और दमकल की टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन कार चला रहा युवक काफी बुरी तरह जल चुका था, जिसको जटिया अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों युवक घायल हैं, जिनको नोएडा के अस्पताल में रेफर किया गया है। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। एसपी देहात बजरंग बली चौरसिया ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है। मामले में अभी कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण
राहगीरों के अनुसार, कार काफी तेज गति में थी। इस कारण टायर फटने के कारण अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। कार की गति तेज होने के कारण टक्कर भी जोरदार थी। कार चालक राहुल ने सीट बेल्ट लगा रखी थी, लेकिन हादसे के दौरान वह सीट बेल्ट नहीं खोल पाया और कार के अंदर ही फंसा रह गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें