फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरौरा बैराज पर बढ़ी सतर्कता, हरिद्वार से छोड़ा गया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरौरा बैराज पर बढ़ी सतर्कता, हरिद्वार से छोड़ा गया पानी
विज्ञापन

नरौरा। पहाड़ों से आ रहे भारी पानी के कारण भीमगौड़ा बैराज हरिद्वार से नदी में तीन लाख सत्त्तर हजार क्यूसेक पानी की निकासी किए जाने के बाद नरौरा बैराज पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। अगले 36 घंटे के दौरान नरौरा बैराज पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर हाई फ्लड की श्रेणी में पहुंच जाएगा।
सिंचाई विभाग हेड वर्क्स के एसडीओ अंकित सिंह ने बताया कि मंगलवार की दोपहर में भीमगोड़ा बैराज हरिद्वार से पानी छोड़ा गया है, जबकि, बिजनौर से 365000 क्यूसेक पानी की गंगा नदी में निकासी की गई है। नरौरा बैराज पर जलस्तर सामान्य श्रेणी में चल रहा है। एसडीओ अंकित सिंह ने बताया कि बैराज पर सतर्कता बरती जा रही है। गंगा से सटे जनपदों के जिला प्रशासनों को सूचना दे दी गई है। बैराज के सभी फाटक चेक कर अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती की गई है। बैराज के जल लेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया कि नरौरा बैराज से ढाई लाख क्यूसेक पानी की निकासी होने पर जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच जाता है। मंगलवार को बैराज से कुल 32 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम मोनिका सिंह ने बताया कि पुलिस को गंगा घाटों पर स्नान को जाने वालों को समझाने एवं गंगा से सटे गांवों के लेखपालों, ग्राम विकास अधिकारी व प्रधानों को लोगों को गंगा किनारे न जाने देने के लिए निर्देशित किया गया है। नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें