फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान बेचने का झांसा देकर किराएदार से 9.50 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान बेचने का झांसा देकर किराएदार से 9.50 लाख ठगे
विज्ञापन

बुलंदशहर। सिकंदराबाद क्षेत्र में मकान बेचने का झांसा देकर किराएदार से 9.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिकंदराबाद की एसडीएम कॉलोनी के सामने रहने वाली मिली चौहान ने बताया कि उन्होंने एक मकान किराए पर लिया था। 20 जून 2020 को मकान मालिक और उसकी पत्नी समेत तीन लोगों ने कहा कि उन्हें रुपयों की आवश्यकता है। इसके चलते मकान बेचना है। अभी वे रुपये उधार दे दें और बाद में मकान की रजिस्ट्री उनके नाम कर दी जाएगी। आरोपियों ने दो बार में 9.5 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि 29 सितंबर 2021 को जब वह घर पर थीं तो आरोपी दंपती समेत पांच-छह लोग घर के अंदर घुस आए और मकान का सामान बाहर फेंकने लगे। आरोपियों ने बताया कि अब मकान का बैनामा किसी अन्य के नाम कर दिया गया है। जब उधार दी हुई धनराशि वापस मांगी तो आरोपियों ने धमकी दी। शिकायत के आधार पर एसएसपी ने मामले में सिकंदराबाद पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें