मृतक युवक सोमदत्त का फाइल फोटो
- फोटो : BULANDSHAHR
फंदे पर लटका मिला युवक का शव
अनूपशहर। गांव दुगरऊ निवासी युवक सोमदत्त (27) का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारा। युवक ने खुदकुशी क्यों की पुलिस जांच कर रही है।
बुधवार सुबह सोमदत्त घर से खेत पर जाने की कहकर गया था। शाम तक वापस न आनेे पर परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। इस पर परिजनों ने कोतवाली में सोमदत्त की गुमशुदगी दर्ज करा दी। बृहस्पतिवार सुबह पेड़ पर सोमदत्त का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची। एसएसआई महावीर प्रसाद गौतम ने बताया फिलहाल परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।