फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने थाने पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने थाने पर किया हंगामा
विज्ञापन

नरसेना/ऊंचागांव। नरसेना गांव में बुधवार देर शाम महिला को बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। महिला ने मामले में अपने पति समेत अन्य के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बृहस्पतिवार को महिला ने परिजनों व ग्रामीणाें के संग थाने पर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े सात बजे गांव नरसेना निवासी राधा नहर पटरी पर घूमने के लिए गई थी। उसी समय बाइक पर सवार तीन युवकों ने महिला को टक्कर मारकर घायल कर दिया और फरार हो गए। महिला ने पति पर बाइक से टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए थाना नरसेना में तहरीर दी। लेकिन, थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़िता के परिजनों व पीड़िता को थाना परिसर से पुलिस ने धमका कर भगाने की कोशिश की। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह दर्जनों ग्रामीण, परिजनों थाने में हंगामा करना शुरू कर दिया। थाने के गेट पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के हंगामे से बौखलाई थाना पुलिस ने आनन फानन आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है, मामले में जांच पड़ताल के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें