फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के बाहर पिता ने पुत्र पर जूते से पिटाई कर कराया फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने के बाहर पिता ने पुत्र पर जूते से पिटाई कर कराया फैसला
विज्ञापन

ऊंचागांव। थाना नरसेना क्षेत्र निवासी एक दंपती के साथ शुक्रवार रात बाइक से गांव लौटते वक्त कुछ युवकों ने हाथापाई कर दी थी। उक्त प्रकरण में रविवार को फैसला चल रहा था। इसी दौरान थाने के बाहर एक आरोपी युवक के पिता ने अपने पुत्र की जूते से पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया गया।
विज्ञापन

थाना नरसेना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक गत शुक्रवार शाम को पत्नी के साथ बाइक से एक रिश्तेदारी में शामिल होकर गांव लौट रहा था। रात होने के कारण युवक ने अपने दो साथियों को भी साथ ले लिया। दंपती का पहले से ही कुछ दबंग युवक बाइक से पीछा कर रहे थे। बताया गया कि थाना खानपुर क्षेत्र के गांव कनौना में आकर आरोपी बाइक सवारों ने दंपती को रास्ते में रोक लिया और खुद को नेता बता कर आधार कार्ड मांगा और बदसलूकी करने लगे। दंपती ने अपने परिवार के लोगों से फ ोन पर बातचीत कराई तो उन्हें जाने दिया। लेकिन, दोबारा से दंपती का पीछा करने लगे और रात करीब आठ बजे नरसेना थाना क्षेत्र के गांव शकरपुर के समीप दंपती की बाइक को रास्ते में रोक लिया और अभद्रता करने लगे। दंपति के द्वारा विरोध करने पर दंपत्ति के साथ मारपीट की। दंपत्ति ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख कर आरोपी एक बाइक को छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। शनिवार को पीड़ित दंपति ने थाने पहुंच कर शिकायत की। थाना प्रभारी ने समझौते के लिए आरोपी पक्ष के लोगों को भी थाने बुला लिया। थाने में पंचायत चल रही थी और बाहर दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। इतना कुछ होने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की और थाना परिसर में दोनो पक्षों की बैठक में समझौता तय हुआ और आरोपी के पिता ने थाना परिसर में अपने पुत्र के सिर पर अपने पैर से जूता निकाल कर पिटाई कर दी। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच सुलहनामा हुआ। थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के बीच फैसला हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें