फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

नरौरा। नगर के मोहल्ला कछियान जयरामपुर में किराए के कमरे में रह रहे एक युवक का शव उसी के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाया।
पुलिस ने बताया कि महेश कुमार पुत्र राम अवतार उम्र करीब 25 वर्ष मूलरूप से ग्राम बहलोलपुर थाना गुन्नौर जनपद संभल का निवासी था। कुछ दिनों पहले राम अवतार सिंह ने जयरामपुर में एक मकान खरीद लिया था। जिसमें मृतक का बड़ा भाई अपने परिवार के साथ रहता है। मृतक महेश कुमार जयरामपुर में ही एक दूसरे मकान में किराए पर रह रहा है। मृतक की पत्नी करीब दो हफ्ते पूर्व आई थी। लेकिन वह रक्षाबंधन पर अपने मायके गई हुई थी। महेश कुमार यहीं था। पुलिस ने कमरे के रोशनदान में रस्सी बांधी गई रस्सी के सहारे फंदे पर लटका शव नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उसके परिजन भी पहुंचे। एसएचओ अल्ताफ अंसारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें