फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसें हुईं खचाखच तो छतों पर बैठकर गईं बहनें

विज्ञापन
बसों की छत पर बैठकर सफर करते लोग। अमर उजाला - फोटो : SIKANDRABAD
विज्ञापन
बसें हुईं खचाखच तो छतों पर बैठकर गईं बहनें
विज्ञापन

बुलंदशहर। रक्षाबंधन के त्योहार का उत्साह लोगों में भरपूर दिखा। अधिकांश बहनें और भाई त्योहार की पूर्व संध्या पर ही त्योहार मनाने के लिए एक-दूसरे के घर के लिए रवाना हो गए। सड़कों व बस स्टैंड पर लोगों की भीड़ सुबह से ही जुटनी शुरू हो गई। आलम यह रहा कि बसें खचाखच भर गईं तो लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। मजबूरी में यात्रियों ने बसों की छतों पर भी बैठकर और लटककर यात्रा की।
रविवार को भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन मनाया जाएगा। महिला यात्री सोनम श्रीवास्तव ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन यात्रा के दौरान कोई परेशानी ना हो इसलिए शनिवार को ही भाई के घर जा रहे हैं। यात्रा के दौरान बस में चढ़ते समय भीड़ अधिक होने पर परेशानी थीं, लेकिन भाई के घर जाने की खुशी के आगे परेशानी कुछ भी नहीं थी। वहीं दूसरी ओर निर्धारित मार्ग के लिए रोडवेज बस संचालित न होने पर डग्गामार वाहन सड़कों पर उतर आए। इन वाहनों की हालत ज्यादा ठीक नहीं थी। बावजूद इनके मालिकों ने वाहनों का चलवाकर मनमाना किराया वसूला। एआरटीओ प्रशासन मुहम्मद कय्यूम ने बताया कि डग्गामार वाहन पर समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। ऐसे वाहनों को चलने नहीं दिया जाएगा। डग्गामार वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले से अलग-अलग रूट पर दौड़ेंगी 72 रोडवेज बसें
बुलंदशहर। रक्षाबंधन त्योहार पर बहनों को भाइयों के पास पहुंचने के लिए बुलंदशहर डिपो से 72 रोडवेज बसें संचालित होंगी। इनमें सर्वाधिक बसें दिल्ली मार्ग पर संचालित की जाएंगी। वहीं, रक्षाबंधन पर रविवार रात्रि 12 बजे तक उप्र में बहनें निशुल्क कही भी आ जा सकेंगी।
विज्ञापन

बुलंदशहर डिपो में करीब 105 बसें हैं। इनमें 72 बसों का प्रतिदिन संचालन किया जा रहा है। शेष बसें रिजर्व रखी गई हैं। रक्षाबंधन पर 21 अगस्त की रात 12 बजे से 22 अगस्त की रात 12 बजे तक 24 घंटे बहनें/महिलाओं को निशुल्क सफर कराया जाना है। एआरएम धीरज सिंह पंवार ने बताया कि रक्षाबंधन पर बहनें निशुल्क टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगी और रविवार को प्रदेश में कही भी आ-जा सकेंगी। इसके लिए शासन के निर्देश प्राप्त हो चुके हैं। बताया कि सभी रोडवेज बसों पर विभागीय अफसरों की नजर रहेगी और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उसका तत्काल निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें